Love is A Danger Game
बेचारा आशिक़ हो गया था, दीवाना हो गया था, पागल हो गया था....एक लड़की के चक्कर में। उसके पीछे लगा रहता था। जबकि हमको पता था कि लाल दुपट्टे और कटे फ़टे जीन्स वाली के मेरे अलावा और भी 4 boyfriend थे। फिर भी दीवाना था मैं। कुत्ता काट रखा था हमको प्यार का। Whatsapp पे जब तक वो offline नहीं हो जाती थी, तब तक झांकता रहता था बार-बार।
हम उसका mobile recharge कराने वाले boyfriend थे। उसका भी कराते थे, उसकी माँ का भी। क्या करते, प्यार के जाल में फंस गए थे और वो हमको डंस रही थी.
Condition In Love
Condition In Love
एक दिन चौबारे पर शाम को देखा एक लड़के के साथ bike पर जा रही है। उसने हमको देखा और मुस्कुराई। पर हम तो कांप गए। जीरो डिग्री वाले टेम्प्रेचर वाले ठंड से भी ज़्यादा कांप गए। मन तो कर रहा था, मार लूँ। खुद को। पर क्या करें प्यार करते थे।
उसकी वज़ह से मैट्रिक में फेल हो गए। इंटर का एक्जाम नहीं दे पाए। और बीए हमसे बाय बाय कह दिया। इधर प्यार के एमए में भी फेल होते जा रहे थे।
एक दिन मैंने उससे पूछा, सच बताओ तुम हमसे प्यार करती हो या नहीं!? whatsapp का मैसेज देखा उसने पर कोई रिप्लाई नहीं आया और अगले दिन से 3-4 रोज़ मोबाइल ऑफ।
पांचवें दिन एक whatsapp मैसेज आया, जिसमें उसकी शादी का कार्ड था और मुझे भी बुलावा आया था। और कार्ड के नीचे उसका मैसेज था मेरी मम्मी के मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया है। unlimited calling वाला पैक करा दो।
ढूंढ़ने लगा कौन से कार्ड में पैसा बचा है। रिचार्ज करा दिया। लेकिन दिल का बैलेंस अब खत्म हो चुका था। मेरे मन का talktime मुझे धिक्कार रहा था और मोहब्बत का SMS पैक हंस रहा था। उस दिन MOBILE ही पटक दिया। उसका डोली उठने के बाद एक नया मोबाइल लिया हूँ। फिर से एक नया प्रेम चक्कर शुरू हुआ है। इस बार घुमाने वाला BOYFRIEND बना हूं। देखता हूँ क्या होता है?
No comments:
Post a Comment