Hip Hip Hurray

Hip Hip Hurray

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday 7 November 2019

Lifestyle stores in Mumbai - Phone numbers, store locator and opening time

November 07, 2019 0

Lifestyle stores in Mumbai - Phone numbers, store locator and opening time


Mumbai Kurla store

Phoenix Market City

directions1.7 km
location_onPhoenix Market City, LBS Marg, Kurla
Mumbai
phone91
directions1.7 km
location_onPhoenix Market City, LBS Marg, Kurla
Mumbai
phone91
Monday-Sunday: 11:00-21:30

R. City Mall

directions4.8 km
location_onR. City Mall, Opp. President Towers, Near Vikroli Bus Depot, LBS Marg, Ghatkopar West
Mumbai
phone912242440200
Monday-Sunday: 11:00-21:30

Phoenix Mills Compound

directions10.6 km
location_on462, Senapati Bapat Marg
Mumbai
phone91Lifestyle stores in Mumbai - Phone numbers, store locator and opening time

Read More

Friday 25 January 2019

Patriotic Shayari: Happy Republic Day

January 25, 2019 1
Wish You Happy Republic Day

Patriotic Shayari
Bharat ka Shaan Tiranga
Bharat ka Shaan Tiranga
Yoon hi Ganesha large Tiranga
Nil Gagan me Phahare Tiranga

Patriotic Shayari
Jo Bhara nahi hai bhaawon se
Bahati jisme rasdhar nahi
Wo Hriday nahi hai patthar hai
Jisme Swadesh ka pyar nahi

Patriotic Shayari
Ai Mere Pyare Watan!
Ai Mere Bicchde chaman!
Tujhpe dil Qurban!!

Patriotic Shayari
Tab aansu ki ek boond se
saato sagar haare honge
jab mehandi wale haatho ne 

Patriotic Shayari
Jab Ghayal hua Himalay
Khatre me padi aazadi
Jab tak thi saans lade wo
fir apni lash bichha di.

Happy Repulic Day

Read More

Thursday 24 January 2019

मोदी चालीसा

January 24, 2019 0
Hip Hip Hurray
Modi Chalisa
मोदी आज के दौर में एक सशक्त नेता है और भारत के महान प्रधान मंत्री हैं. इसलिए उनका अस्तित्व  देखते हुए किसी ने मोदी चालीसा लिखा है. 
Image Source: Bjp

जय नरेन्द्र ग्यान गुन सागर | 
जय मोदी तिहुँ लोक उजागर ||

राष्ट्रदूत अतुलित बलधामा |
दामोदर पुत्र नरेन्दर नामा ||

तुम उपकार राष्ट्र पर कीन्हा | 
कच्छ संवारि स्वर्ग सम कीन्हा ||

माया, मुलायम थर थर काँपैं | 
काँग्रेस को चिंता व्यापै ||

नासहि सपा मिटैं बसपाई | 
खिलै कमल फूलैं भजपाई ||

साधु संत के तुम रखबारे | 
असुर निकंदन राष्ट्रदुलारे ||

संत रसायन तुम्हरे पासा | 
सदा रहहु भारत के दासा ||

भारत विश्वगुरु बन जावै | 
जब मोदी दिल्ली मैं आवै ||

चीन पाक दोउ निकट न आवै | 
जब मोदी को नाम सुनावै ||

नासहिं दुष्ट और अपराधा |
भ्रष्टाचार मिटावहिं बाधा ||

करहि विकास स्वर्ग सम सुंदर | 
बनहि राम को सुंदर मंदिर ||

असुर निवारि सुरन्ह कौ थापैं | 
राहुल सोनिया कबहुँ न व्यापै ||

मोदी मंत्र एक सम जाना | 
करहि विकास राष्ट्र सनमाना ||

भारत राष्ट्र पराक्रमशाली | 
होहि सिद्ध यह शंशय नाही ||

जय मोदी ||
Read More

Journey Of Dubai: शुक्ला जी के बेटे का Journey Of Dubai

January 24, 2019 0
ऐसा Journey Of Dubaiआपने कभी नहीं देखा होगा 
Image Source: Animaker

मेरे पड़ोस के शुक्ला जी बड़े रंगीन मिज़ाज़ के इंसान थे। हमेशा मुंह में पान डाले रहते थे। 55 साल की उम्र हो चुकी थी लेकिन अभी भी 10 गर्लफ्रेंड के मालिक हैं। बीवी जब से गुज़री तब से इनकी खुशियों में चार चांद लग गया है। बेटा पता नहीं कहाँ इंजीनियरिंग का नौकरी कर रहा है। शुक्ला जी अपने बेटे की शादी के लिए बेचैन हैं।
पिछले चार सालों से सबसे कह रहे हैं कि बेटा बहुत बड़ी कंपनी में इंजीनियर है। बात-बात में कहते हैं तुरन्त ही उसका Journey Of Dubai होने वाला है। दहेज बमका के लूंगा।
लेकिन किसी को कुछ आता नहीं कि बेटा कहाँ नौकरी करता है, कौन सी कंपनी में नौकरी करता है।
कई लड़की वाले आ कर चले गए। बात नहीं बनी कभी लड़की ऐश्वर्या की तरह नहीं मिली तो कभी पैसा कम मिल रहा है। 
एक दिन एक बड़ी पार्टी आ गई। शुक्ला जी ने शुरुवात ही इसी बात से किया- मेरे बेटे का Journey Of Dubai होने वाला है। 20 लाख और एक चार चक्का लेंगे। लड़की का बाप राज़ी हो गया। वो बिना सोचे समझे शुक्ला जी की बात में आ गया। दिन पक्का हो गया। दहेज में 20 लाख मिला औए चार चक्का गाड़ी भी।
शुक्ला जी का बेटा भी शादी के लिए राज़ी हो गया। पूरे मोहल्ले में अब शुक्ला जे का रुतबा बढ़ गया। चार चक्का गाड़ी स्व चल रहे थे। मुंह में एक की जगह दो पान डालने लगे थे। कोई भी मिलता था ऐंठ के बात करते थे। लोगों से बात-बात में कहते थे बेटा का Journey Of Dubai होने वाला है। उसका जैसे ही Journey Of Dubai होगा, हमारा भी Journey Of Dubai हो जाएगा।
जब से मोटा रकम दहेज में मिला है शुक्ला जी बार में भी जाने लगे हैं। अय्याशी बढ़ गई है।
फाइनली उनके लड़के की शादी बड़े धूमधाम से होती है। बारात में शुक्ला जी ने अनाउंसर को सिखाया दिया था कि बेटा का Journey Of Dubai होने वाला है खूब अनाउंस करना। चारो तरफ हल्ला है। शुक्ला जी के बेटे का Journey Of Dubai होने वाला है।
शादी हो चुकी है। 1 महीना गुज़र गया है। बेटा और उसी पत्नी घर में ही हैं।।अब लोग शुक्ला जी से पूछ रहे हैं कि आपका बेटे का कब Journey Of Dubai होने वाला है? 
शुक्ला जी क्या बोलें? अब तो हालात खराब है। बेटा छोटी कंपनी में जॉब कर रहा था। वहां ले जाएगा पत्नी को तो क्या दिखलायेगा? बैचलर रूम में रह रहा था। 15000 सैलरी है। अलग रूम लेगा तो खर्चे बहुत होंगे। ऊपर से पत्नी के खर्चे। पत्नी भी बार-बार शुक्ला जी के बेटे से बोल रही थी- ए जी! चलिए ना, दुबई देखने का बहुत मन कर रहा है। आपका Journey Of Dubai कब होगा?
बेटा आसमान के तारे गिनता था तब। वैसे ही जैसे शुक्ला जी दहेज के पैसे गिने थे।
कुछ दिनों पहले पता चला है कि शुक्ला जी की पत्नी ने उनके बेटे से तलाक ले लिया है। उनका लड़का अब पागल होने के कगार पर आ गया है। शुक्ला जी की सारी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़ कर भाग चुकी हैं और मोहल्ले के लोग शुक्ला जी से पूछ रहे हैं- शुक्ल जी आपके बेटे का Journey Of Dubai कब हो रहा है।
Hip Hip Hurray: और करो झूठ बोल कर शादी
 और करो Journey Of Dubai. बुरबक, सच बोलकर शादी करो।
Read More

Sunday 20 January 2019

Love Guru: Love Digis, Kalua ki Love Story, Love Guru

January 20, 2019 0
Love Guru:HiP Hip Hurray
अपने प्यारे डैडी से भी कलुआ ने एक सांवली सलोनी लड़की के लिए झगड़ा कर बैठा। बेचारा कलुआ दीवाना हो गया था उस लड़की का। उसके डैडी नहीं चाहते थे कि कलुआ उस लड़की से प्यार कर के अपनी लाइफ बर्बाद करे।  दोनों के बीच बातचीत बन्द हो गई थी उस लड़की की वज़ह से। वो लड़की कलुआ को लट्टू की तरह नचा रही थी और वो लट्टू की तरह नाच रहा था। एक दिन पता चला कि जिस लड़की के पीछे वो दीवाना हुआ है, वो लड़की किसी दूसरे लड़के के साथ भाग गई। पूरे मोहल्ले में हल्ला मचा है।  कलुआ बाहर से मुंह लटकाए घर पहुंचता है। मन ही मन वो सोच रहा है कि डैडी आज बहुत खुश होंगे। लेकिन जैसे ही अंदर झांकता है देखता है कि उसके डैडी बैठे रो रहे हैं। कलुआ चौक जाता है कि ये क्यों रो रहे हैं? कलुआ को देखते ही उसके डैडी उससे लिपट जाते हैं और रोते हुए कहते हैं "कलुआ, सब लूट गया। बर्बाद हो गया।" कलुआ पूछता है- आपको क्या हुआ? क्या बर्बाद हो गया? कलुआ के डैडी आंसू पोछते हुए कहते हैं- भाग गई तुंहरी प्रेमिका। तो कलुआ कहता है कि आप क्यों रो रहे हैं? आपको तो खुश होना चाहिए। कलुआ के डैडी कहते हैं- अरे पागल!! तुम्हारे बहाने ही तो मैं उसकी माँ से मिला करता था। अब क्या बहाना बनाऊंगा। अब कैसे मिलूंगा?  कलुआ इतना सुनते ही बेहोश हो कर वही गिर जाता है और पता चला है कि आज तक वो बेहोश है....Hip Hip Hurray...Kaisi Lagi aapko Love Guru story?😃😃😃😃😃
Read More

Thursday 3 January 2019

Danger Love-प्यार का रोग जब लगता है न तो आदमी कुत्ता बन जाता है

January 03, 2019 0

Love is A Danger Game
बेचारा आशिक़ हो गया था, दीवाना हो गया था, पागल हो गया था....एक लड़की के चक्कर में। उसके पीछे लगा रहता था। जबकि हमको पता था कि लाल दुपट्टे और कटे फ़टे जीन्स वाली के मेरे अलावा और भी 4 boyfriend थे। फिर भी दीवाना था मैं। कुत्ता काट रखा था हमको प्यार का। Whatsapp पे जब तक वो offline नहीं हो जाती थी, तब तक झांकता रहता था बार-बार। 

हम उसका mobile recharge कराने वाले boyfriend थे। उसका भी कराते थे, उसकी माँ का भी। क्या करते, प्यार के जाल में फंस गए थे और वो हमको डंस रही थी.
Condition In Love
एक दिन चौबारे पर शाम को देखा एक लड़के के साथ bike पर जा रही है। उसने हमको देखा और मुस्कुराई। पर हम तो कांप गए। जीरो डिग्री वाले टेम्प्रेचर वाले ठंड से भी ज़्यादा कांप गए। मन तो कर रहा था, मार लूँ। खुद को। पर क्या करें प्यार करते थे।
उसकी वज़ह से मैट्रिक में फेल हो गए। इंटर का एक्जाम नहीं दे पाए। और बीए हमसे बाय बाय कह दिया। इधर प्यार के एमए में भी फेल होते जा रहे थे।
एक दिन मैंने उससे पूछा, सच बताओ तुम हमसे प्यार करती हो या नहीं!? whatsapp का मैसेज देखा उसने पर कोई रिप्लाई नहीं आया और अगले दिन से 3-4 रोज़ मोबाइल ऑफ।
पांचवें दिन एक whatsapp मैसेज आया, जिसमें उसकी शादी का कार्ड था और मुझे भी बुलावा आया था। और कार्ड के नीचे उसका मैसेज था मेरी मम्मी के मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया है। unlimited calling वाला पैक करा दो।
ढूंढ़ने लगा कौन से कार्ड में पैसा बचा है। रिचार्ज करा दिया। लेकिन दिल का बैलेंस अब खत्म हो चुका था।  मेरे मन का talktime मुझे धिक्कार रहा था और मोहब्बत का SMS पैक हंस रहा था। उस दिन MOBILE ही पटक दिया। उसका डोली उठने के बाद एक नया मोबाइल लिया हूँ। फिर से एक नया प्रेम चक्कर शुरू हुआ है। इस बार घुमाने वाला BOYFRIEND बना हूं। देखता हूँ क्या होता है?
Read More

Wednesday 2 January 2019

True or False- इस बार मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

January 02, 2019 0
HIP HIP HURRAY- झेल सको तो पढ़ना 
Written By- Kaushal

पटना में था. सुबह-सुबह चाय पीने निकला. चाय की दुकान पर  दो ६० साल के आदमी आपस में बहस कर रहे थे, मोदी और राहुल गांधी को ले कर. दोनों के कमर से लूंगी सरकी जा रही थी. एक कह रहा था- मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया, इस बार वो प्रधानमंत्री नहीं बनेगा. इस बार राहुल गांधी बनेगा. दुसरा भी अपना ताव झाड़ते हुए कहता है- अरे राहुल गांधी पप्पू है पप्पू. उसको ना बोलने ना आता है ना चलने. प्रधानमंत्री इस बार भी मोदी ही बनेंगे. 

राहुल गांधी और मोदी को ले कर वे दोनों ऐसे बहस कर रहे थे, जैसे आज ही वो निर्णय कर देंगे कौन बनेगा...? ऐसा लग रहा था दोनों मार-धाड़ करने लगेंगे. एक कांग्रेस की बुराईयां कर रहा था तो दुसरा बीजेपी की.
सब लोग दोनों के बहस का मज़ा ले रहे थे. मैं भी चाय पी रहा था और मुस्कुरा रहा था. 
बातों-बातों में पता चला कि दोनों बहुत पुराने दोस्त है इन. दोनों पहले बीजेपी को ही सपोर्ट करते थे. लेकिन जब से नोटबंदी हुई, एक चाचा कांग्रेस को सपोर्ट करने लगे. 
जो मोदी को सपोर्ट कर रहे थे वो अपनी सरकती हुई लूंगी को ऊपर उठाये और बोले- मोदी ने भारत को कहाँ से कहाँ पहुंचा दिया...? देख लो दुनिया जानती है. जो कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे थे वो चाचा बोले...हाँ, हाँ मोदी ने तो भारत को आसमान में पहुंचा दिया. अरे बर्बाद कर दिया. कहाँ था भारत, कहाँ ला के खड़ा कर दिया...? कांग्रेस मोदी से लाख गुना अच्छा है. दोनों की बहस अब मारपीट पर उतर आई थी. सब लोग मूक वधिर बने इनकी बातें सुन रहे थें. 
तभी इनका एक दोस्त आया, जो इनके ग्रुप का ही था. जो मोदी को सपोर्ट कर रहे थे चाचा- उन्होंने अपने आये हुए तीसरे दोस्त से पूछा- का रामाधार जी...? आप ही बताये...? इस बार प्रधानमंत्री कौन बनेगा...? मोदी ही बनेंगे न...? 
तभी जो कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे थे, इस चाचा ने कहा- अरे रामाधार जी, बताईये इनको कि मोदी ने देख को कितना बर्बाद कर दिया...? बताईये इनको कि राहुल गांधी का पलड़ा भारी है. इस बार वो ही प्रधानमंत्री बनेगा.
तभी रामाधार जी दोनों को देखते हैं और ठन्डे दिमाग से समझाते हुए कहते हैं...अरे काहें, तुम लोग मोदी और राहुल गांधी के लिए लड़ रहे हो. उन लोगों के लिए अपना रिश्ता काहें खराब कर रहे हो...? 
तभी मोदी को सपोर्ट करने वाले चाचा थोड़ा गुस्से में कहते हैं...रामाधार जी, आप समझाइये नहीं, बताईये कौन बनेगा प्रधानमंत्री इस बार...? मोदी ही बनेंगे न...? 
कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे चाचा बोलते हैं- इनका आँख खोल दीजिये और दिमाग सुन्न कर दीजिये और इनको बता दीजिये कि इस बार प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही बनेंगे. 
रामाधार अचानक झल्लाते हुए गुस्से में कहते हैं- बस, बस, बहुत सुन लिया मोदी और राहुल गांधी...इन दोनों में से अबकी बार कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा...? 
दोनों गुस्सा करते हुए पूछते हैं- तो कौन बनेगा.
रामाधार जी कहते हैं- इस बार प्रधानमंत्री लालू यादव बनेंगे. 
इतना सुनते ही दोनों खामोश हो गए. मेरी चाय सरक गई थी. मैं अपना गर्दन पकड़ लिया था और वहाँ से जाते हुए मैंने कहा- ये हुई न बात?  Hip Hip Hurray
Read More